उत्तराखंड

*ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ने बदली प्रमिला की ज़िंदगी: गरीबी से आत्मनिर्भरता तक का सफर*

ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार श्रीमती आकांक्षा कोण्डे के निर्देशन में जनपद के सभी विकासखंडों में अल्ट्रा पूअर सपोर्ट, फार्म एवं नॉन फार्म एंटरप्राइजेज और सीबीओ स्तर के उद्यमों की स्थापना की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत प्रमिला, जो रविदास स्वयं सहायता समूह एवं आस्था सीएलएफ की सक्रिय सदस्य हैं, को पशुपालन (डेयरी) के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में अल्ट्रा पूअर गतिविधि के तहत सहयोग प्रदान किया गया।

उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति द्वारा संचालित इस परियोजना के अंतर्गत प्रमिला को ₹35,000 की ब्याजमुक्त ऋण सहायता प्रदान की गई। उन्होंने स्वयं का अंशदान भी किया और समूह से ₹9,000 का अतिरिक्त ऋण लिया। इस पूंजी से उन्होंने एक दुधारू गाय खरीदी, जिससे अब वे प्रतिमाह ₹7,000 से ₹8,000 तक की आय अर्जित कर रही हैं। पहले उनकी मासिक आय मात्र ₹3,000 से ₹4,000 के बीच थी।

अब प्रमिला न केवल अपने परिवार की आवश्यकताएं पूर्ण कर पा रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। यह परिवर्तन जिला प्रशासन और ग्रामोत्थान परियोजना के उन प्रयासों का परिणाम है, जिनका उद्देश्य ग्रामीण अति-गरीब परिवारों को स्थायी और सम्मानजनक आजीविका से जोड़ना है।

प्रमिला की यह यात्रा दर्शाती है कि यदि सही मार्गदर्शन, वित्तीय सहयोग और अवसर उपलब्ध हों, तो कोई भी महिला आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकती है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago