उत्तराखंड

*मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत खानपुर में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं को मिली उद्यम की जानकारी*

ब्यूरो रिपोर्ट।

जनपद हरिद्वार के खानपुर विकासखंड में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत एक ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिला सदस्यों को उद्यम से जोड़ना और उन्हें बैंक से ऋण लेकर छोटे उद्योग स्थापित करने में सहायता प्रदान करना था। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना और अन्य संचालित परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।


ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के बारे में जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना ने महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी, जिससे वे परियोजना के लाभों को समझ सकें। कार्यशाला के दौरान, प्रतिभागियों का नामांकन भी किया गया, ताकि वे योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं का लाभ उठा सकें।
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के बिज़नेस प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट राव आशकर, एनआरएलएम के बीएमएम और एरिया कॉर्डिनेटर, रीप परियोजना के लाइवलीहुड कॉर्डिनेटर, एग्रीकल्चर एक्टेंशन, आईपीआरपी, सीएलएफ स्टाफ, सीएलएफ के बीओडी सदस्य और अन्य महिला एवं ब्लॉक के कर्मचारी उपस्थित थे। इस पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी आजीविका को बेहतर बनाने के लिए एक सशक्त मंच मिला है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago