उत्तराखंड

*अपर सचिव ग्राम्य विकास का जनपद हरिद्वार में भ्रमण कर महिला समूह द्वारा संचालित उद्यम का किया निरीक्षण*

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार की अपर सचिव, ग्राम्य विकास एवं परियोजना निदेशक, उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति, सुश्री झरना कमठान ने आज जनपद हरिद्वार में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सीएलएफ और स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित उद्यमों की प्रगति, उत्पादों की गुणवत्ता तथा बाजार संभावनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम खानपुर विकासखंड में स्थापित सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का दौरा किया। यहां उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन कर आटे का उत्पादन शीघ्र पुनः प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना एवं संबंधित सीएलएफ अध्यक्षा ने अवगत कराया कि सिंघाड़े का उत्पादन आगामी अक्टूबर माह से शुरू होते ही आटे की नियमित आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

इसके पश्चात, सुश्री कमठान ने रुड़की विकासखंड स्थित हिलांस बेकरी यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला समूहों द्वारा तैयार की जा रही सिंघाड़ा कुकीज़ व अन्य कुकीज की गुणवत्ता और पैकेजिंग संबंधी जानकारी विस्तार से प्राप्त की तथा उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। उनके साथ आई क्वालिटी टीम द्वारा सभी उत्पादों की गुणवत्ता पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण एवं सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि बाजार में उपलब्ध कराए जा रहे उत्पाद उच्च मानकों पर खरे उतरें। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में उत्पादों की गुणवत्ता संतोषजनक है और विभाग इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण के दौरान सुश्री कमठान ने ब्लॉक कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया, जहां सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं।

इस अवसर पर, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) श्री कैलाश नाथ तिवारी ने मुख्य विकास अधिकारी, श्रीमती आकांक्षा कोण्डे के निर्देशन में निर्माणाधीन लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया तथा कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस महत्त्वपूर्ण निरीक्षण में सुश्री झरना कमठान के साथ परियोजना निदेशक (डीआरडीए) श्री कैलाश नाथ तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, समस्त सहायक प्रबंधक, खानपुर एवं रुड़की के बीडीओ/एबीडीओ, ब्लॉक स्तरीय रीप एवं एनआरएलएम टीम, संबंधित सीएलएफ की टीम सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago