उत्तराखंड

*हरिद्वार: 3 दिवसीय IFC क्षमता निर्माण प्रशिक्षण संपन्न, सतत ग्रामीण विकास पर जोर*

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार, श्रीमती आकांक्षा कोंडे के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हरिद्वार स्थित पतंजलि प्रशिक्षण केंद्र में तीन दिवसीय *इंटीग्रेटेड फ़ार्मिंग क्लस्टर (IFC)* क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 8 से 10 सितंबर, 2025 तक संपन्न हुआ, जिसमें भगवानपुर एवं बहादराबाद ब्लॉक से जुड़े कुल 11 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत IFC कर्मचारियों को सतत ग्रामीण विकास हेतु आवश्यक ज्ञान, व्यावहारिक अनुभव और प्रेरणा प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा गया, जिनमें प्रमाण पत्र वितरण, पतंजलि मेगा मार्ट का अवलोकन और पतंजलि गौशाला का भ्रमण प्रमुख रहे। इन गतिविधियों ने प्रतिभागियों को कृषि-आधारित उद्यमिता, विपणन की समझ और पशुपालन से जुड़ी आधुनिक पद्धतियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के समापन पर यह विश्वास व्यक्त किया गया कि इस तरह के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण न केवल कर्मचारियों को उनके दायित्वों के निर्वहन में दक्ष बनाएंगे, बल्कि ग्रामीण आजीविका संवर्धन और सतत विकास की दिशा में भी नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago