उत्तराखंड

*हरिद्वार : एसवीईपी योजना अंतर्गत एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला संपन्न*

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार श्रीमती आकांक्षा कोंडे के मार्गदर्शन में आज विकास भवन सभागार, रोशनाबाद में एसवीईपी (Start-up Village Entrepreneurship Programme) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

यह कार्यशाला एनआरएलएम एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (आईआईईडीआई), अहमदाबाद के सहयोग से आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की गई, जिसमें जनपद के विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यशाला में राज्य एंकर श्री शिव कुमार एवं श्री सुरेन्द्र सिंह रावत ने विशेष रूप से सहभागिता करते हुए प्रतिभागियों को एसवीईपी योजना की मूल अवधारणा, ग्रामीण स्तर पर उद्यमिता संवर्धन की आवश्यकता एवं विभिन्न क्रियान्वयन रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, एसपीएम श्री चरणजीत ने भी योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के उपायों पर अपने विचार साझा किए।

प्रतिभागियों को बताया गया कि एसवीईपी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त आधार मिलेगा।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago