उत्तराखंड

*बहादराबाद ब्लॉक में SVEP के तहत पाँच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न*

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार। स्टार्ट-अप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (SVEP) के अंतर्गत बहादराबाद ब्लॉक में आयोजित पाँच दिवसीय सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का आयोजन एसोसिएशन फॉर डेवलपमेंट ऑफ इंडिया (ADI) के विशेषज्ञ श्री शिव और श्री आकाश द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक के 42 सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (CRPs) की क्षमता का निर्माण करना था।

इस प्रशिक्षण में CRPs को विस्तृत बेसलाइन सर्वेक्षण तैयार करने और उसे प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक तकनीकी और व्यावहारिक कौशल प्रदान किए गए। सर्वेक्षण के माध्यम से संभावित उद्यमियों की पहचान, स्थानीय बाजार की मांग-आपूर्ति की समझ तथा ब्लॉक के समग्र आर्थिक परिदृश्य का आकलन किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र में डेटा संग्रहण की आधुनिक तकनीक, सर्वेक्षण प्रश्नावली की तैयारी, उद्यमिता के अवसरों की पहचान, तथा समुदाय के साथ प्रभावी संवाद पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

अब प्रशिक्षित CRPs बहादराबाद ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जाकर सर्वेक्षण करेंगे, जिससे ग्रामीण स्तर पर उद्यमिता विकास की ठोस रणनीति तैयार हो सकेगी। इस पहल से युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा आजीविका के स्थायी साधन विकसित होंगे।

SVEP योजना का यह प्रशिक्षण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगा।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago