उत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगेंगे एनआरएलएम के स्टॉल, महिला समूहों की आय में होगी वृद्धि

ब्यूरो रिपोर्ट।

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती महोत्सव ‘देवभूमि रजत उत्सव’ में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल्स को अभूतपूर्व सफलता मिली है। इस सफलता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। समूहों की आय को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब एनआरएलएम के इन स्टॉल्स को रोड़ीबेलवाला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी श्री डॉ. ललित नारायण मिश्र के अनुसार, “राष्ट्रीय राजमार्ग पर अत्यधिक यातायात के कारण यह स्थान स्टॉल्स के लिए अधिक लाभप्रद सिद्ध होगा। यहाँ से गुजरने वाले हज़ारों पर्यटकों और यात्रियों तक महिला समूहों के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद सीधे पहुँच सकेंगे, जिससे उनकी बिक्री एवं आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।”

उल्लेखनीय है कि रजत उत्सव के पहले ही दिन महिला समूहों के स्टॉल्स से 84,123 रुपये की शानदार बिक्री दर्ज की गई थी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए इस रणनीतिक निर्देश से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यह आँकड़ा और भी ऊँचाइयों को छुएगा।

इस कदम से समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन हुआ है और उन्हें अपने उत्पादों के व्यवसायीकरण की नई संभावनाएँ दिखाई दे रही हैं।

यह निर्णय राज्य सरकार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ‘लोकल फॉर वोकल’ की अवधारणा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago