उत्तराखंड

*लक्सर ब्लॉक में स्वरोजगार की नई पहल: दोना-पत्तल एवं पेपर कप निर्माण इकाई का शुभारंभ*

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के लक्सर विकासखंड अंतर्गत आदर्श सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) में आज स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल का शुभ उद्घाटन किया गया। आदर्श सीएलएफ परिसर में दोना-पत्तल एवं पेपर कप निर्माण मशीन की स्थापना कर विधिवत रूप से इकाई का उद्घाटन किया गया, जिससे ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना श्री संजय सक्सेना और खंड विकास अधिकारी श्री प्रवीण भट्ट ने फीता काटकर इकाई का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसी उत्पादन आधारित इकाइयाँ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सीएलएफ पदाधिकारियों एवं सदस्यों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, बेहतर पैकेजिंग एवं बाजार से जुड़ाव पर विशेष ध्यान देने का मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे यह इकाई भविष्य में अच्छा व्यवसाय मॉडल बन सकती है।

कार्यक्रम में बीडीओ लक्सर और डीपीएम रीप ने परियोजना के उद्देश्यों एवं संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस इकाई के माध्यम से सीएलएफ से जुड़ी महिलाओं को नियमित आय के साथ-साथ उद्यमिता का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में डीपीएम रीप संजय सक्सेना, बीडीओ लक्सर प्रवीण भट्ट, एबीडीओ पवन सैनी, सहायक प्रबंधक शिवशंकर बिष्ट, आदर्श सीएलएफ की अध्यक्षा सहित समस्त सीएलएफ पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही विकासखंड स्तरीय स्टाफ चंद्रशेखर, सोहेल, अभिषेक एवं अंकित, मनीषा, सानिया, ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि यह इकाई लक्सर ब्लॉक में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं स्थानीय आर्थिक विकास का एक सफल उदाहरण बनेगी।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago