उत्तराखंड

*संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के आईएफएडी प्रतिनिधिमंडल द्वारा हरिद्वार में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के ग्रामीण उद्यम इकाइयों का निरीक्षण एवं भ्रमण*

जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल, जो *इंटरनेशनल अफेयर्स ऑफिस एट द प्रेसिडेंशियल कोर्ट ऑफ यूएई* से संबद्ध हैं, सहित मीरा मिश्रा, कंट्री कोऑर्डिनेटर, आईएफएडी (IFAD) की टीम द्वारा विकासखंड रुड़की के अंतर्गत ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से संचालित हिलांस बेकरी यूनिट तथा विकासखंड बहादराबाद के अंतर्गत सरस विपणन केन्द्र में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत स्थापित वेस्ट फ्लावर मैनेजमेंट यूनिट का भौतिक भ्रमण किया गया। यह भ्रमण जनपद हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
भ्रमण के दौरान आईएफएडी टीम द्वारा दोनों इकाइयों की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया, विपणन व्यवस्था तथा परियोजना के माध्यम से ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। टीम द्वारा उद्यम इकाइयों का अवलोकन कर अत्यंत प्रशंसा व्यक्त की गई। साथ ही महिला उद्यमियों से संवाद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई तथा उनसे बातचीत कर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस दौरान महिला उद्यमियों ने अपने जीवन में आए आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तनों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।
इस अवसर पर जनपद हरिद्वार के *मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र*, डेप्युटी डायरेक्टर श्री महेंद्र सिंह यादव, एमसीएफ टीम से श्री अनमोल जैन, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, समस्त सहायक प्रबंधकगण, विकासखंड स्तरीय रीप एवं एनआरएलएम स्टाफ, सीएलएफ स्टाफ एवं सीएलएफ की पदाधिकारीगण उपस्थित रहीं ।
यह भ्रमण ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत संचालित नवाचार आधारित ग्रामीण उद्यमों की प्रगति एवं प्रभाव का अवलोकन करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

1 month ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

1 month ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

1 month ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

2 months ago

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र ने नीलेश्वरी, मीठी गंगा एफपीओ एव उन्नति एंटरप्राइज के उत्पादों को एमेज़ोन पर किया लॉन्च

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत नीलेश्वरी माता एफपीओ, मीठी गंगा एफपीओ और अन्य व्यक्तिगत उद्यमियों…

2 months ago