दिल्ली सरकार में प्रशासनिक अधिकारी पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। दिल्ली की ही 17 साल की नाबालिग ने अधिकारी एवी प्रेमनाथ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अधिकारी एवी प्रेम का अल्मोड़ा के गोविंदपुर स्थित डंडाकांडा नामक स्थान में प्लीजेंट वैली नाम से एक स्कूल है, दिल्ली निवासी यह नाबालिग कुछ माह पूर्व इस स्कूल में आई थी, आरोप है कि इसी दौरान अधिकारी एवी प्रेमनाथ ने इस नाबालिग के साथ छेड़खानी और दुराचार का प्रयास किया।
आरोपी अधिकारी नई दिल्ली में एडीएम के पद पर तैनात बताया जा रहा है। मामले में पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली में तैनात अधिकारी एवी प्रेमनाथ के पत्नी के नाम अल्मोड़ा डांडाकांडा में एक स्कूल बनाया है। इस स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के अलावा अधिकारी के काले कारनामें भी सामने आ रहे है।
तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि नाबालिक ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है। जिसके बाद राजस्व पुलिस ने इस अधिकारी के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाबालिक ने डीएम से मुलाकात की जिसके बाद राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही इस प्रभावशाली अधिकारी और उनकी पत्नी पर सरकार जमीन कब्जाने सहित कई आरोप भी हैं।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…