उत्तराखंड

उत्तराखण्ड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन ने निगम के आगे रखी अपनी मांगे

उत्तराखण्ड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन ने आज कहा की यूनियन हमेंशा निगम हित एंव कर्मचारी हितों को मध्यनजर रखते हुए कार्य करती रही है। यूनियन के द्वारा परिवहन निगम में कार्य कर रहे समस्त कर्मचारियों के हित लाभ को सुरक्षित रखने के लिए अपने मॉगपत्रों एंव नोटिस के माध्यम से समय-समय पर निगम प्रबन्धन से कई बार वार्ता करते हुए समस्याओं का निराकरण कराया गया है। वर्तमान में परिवहन निगम की आय में लगातार इजाफा हो रहा है ओर हम अपने मानको के अनुरूप आय अर्जित कर रहे है। परिवहन निगम का कर्मचारी अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ परिवहन निगम की आय को बढाने में योगदान दे रहा है। अक्टूबर माह एक त्योहारिक माह है जिसमें परिवहन निगम की आय अधिक अर्जित होगी, किन्तु बड़े खेद के साथ महोदय के संज्ञान में लाना है कि जहा एक ओर राज्य कर्मचारियों को वर्तमान में 34 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ प्राप्त हो रहा है। वहीं दूसरी ओर सचिव औद्योगिक विकास विभाग के शासनादेश संख्या 256 दिनांक 28 जुलाई 2022 के द्वारा समस्त निगमों में कार्यरत कार्मिकों को 01.01.2022 से महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत से बढाकर 34 प्रतिशत अनुमन्य किये जाने के उपरान्त भी परिवहन निगम का कर्मचारी आज दिनांक तक भी बढे हुए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते के लाभ से वंचित चल रहा है।

महोदय उत्तराखण्ड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के द्वारा अपने कार्यालय के पत्र संख्या 53 दिनांक 28.07.2022 के माध्यम से निगम प्रबन्धन से कर्मचारियों को 01.01.2022 से महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत से बढाकर 34 प्रतिशत का लाभ प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। इसी प्रकार राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अनुरूप मकान किराये भत्ते का लाभ प्राप्त हो रहा है ओर परिवहन निगम का कर्मचारी सातवें वेतनमान के अनुरूप मकान किराये भत्ते के लाभ से वंचित चल रहा है। जिसके लिए यूनियन ने लगातार अपने मॉगपत्रों के माध्यम से परिवहन निगम के कर्मचारियों को लाभ दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है।

रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री श्री रवि रंजन कुमार जी के द्वारा दिनांक 28 जुलाई 2022 के अनुसार महंगाई भत्ता 31 परसेंट से बढ़ाकर 34 परसेंट तथा सातवें वेतनमान के अनुसार मकान किराया भत्ता बढ़ाने की मांग की गई है इस मौके पर निवेदक प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा प्रांतीय महामंत्री रविनंदन कुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष वालेस कुमार क्षेत्रीय मंत्री हरि सिंह आदि मौजूद रहे ।

 

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago