शौरभ सैनी, सहारनपुर।
अमनविहार में गरजी निगम की जेसीबी,अतिक्रमण किया ध्वस्त
अतिक्रमणकारियों से वसूला गया जुर्माना
सहारनपुर। नगर निगम ने आज बेहट रोड गैस गोदाम के निकट अमन विहार में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया। 36 स्थानों से स्थायी और 41 अस्थायी स्थानों से अतिक्रमण हटाते हुए छह अतिक्रमणकारियों से नौ हजार का जुर्माना वसूला गया।
नगरायुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर शुक्रवार की दोपहर नगर निगम की जेसीबी बेहट रोड अमन विहार में गरजी और तीन दर्जन स्थानों पर किया गया स्थायी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। एक सप्ताह पहले निगम के प्रवर्तन दल द्वारा एनाउंस कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गयी थी। नहीं हटाने पर आज कार्रवाई करते हुए दुकानों-मकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा 41 स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण भी हटाया गया। 6 अतिक्रमणकारियों से 09 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। लोगों को चेतावनी दी गयी कि यदि भविष्य में अतिक्रमण किया गया तो भारी जुर्माना लगाया जायेगा।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…