निशुल्क टेबलेट वितरण में देरी से #Pushkar Singh Dhami खफा, हटाई गईं माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी

देहरादून : प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को निशुल्क टेबलेट वितरण को लेकर शिक्षा विभाग का ढुलमुल रवैया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नागवार गुजरा।

उन्होंने माध्यमिक शिक्षा निदेशक पद से सीमा जौनसारी को हटा दिया। यह जिम्मेदारी आरके कुंवर को दोबारा सौंपी गई है। सीमा जौनसारी को कुंवर की जगह अकादमिक, प्रशिक्षण एवं शोध निदेशक के पद पर भेजा गया है।

धनराशि छात्र-छात्राओं के खाते में डालने के बजाय प्रधानाचार्यों के खातों में डाली गई

भाजपा की पिछली पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को निशुल्क टेबलेट देने के आदेश दिए थे। इस बीच चुनाव आचार संहिता लागू होने से निशुल्क टेबलेट की धनराशि छात्र-छात्राओं के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से डालने के निर्देश दिए गए थे।

कई जिलों में यह धनराशि छात्र-छात्राओं के खाते में डालने के बजाय प्रधानाचार्यों के खातों में डाली गई थी। इससे योजना के क्रियान्वयन में देरी हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इससे नाराज थे।

सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर टेबलेट वितरण में ढिलाई बरतने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी को उनके पद से हटा दिया गया। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago