उत्तर प्रदेश

गगोंह- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस व विजयदशमी पर्व पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में नगर में पथ संचलन निकाला, नागरिकों ने स्वयं सेवकों का पुष्पवर्षा करके जगह-जगह स्वागत किया

गगोंह- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस व विजयदशमी पर्व पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में नगर में पथ संचलन निकाला, नागरिकों ने स्वयं सेवकों का पुष्पवर्षा करके जगह-जगह स्वागत किया।

नगर के हिन्दू राष्ट्रीय इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यवाह मनीष त्यागी ने अपने सम्बोंधन में कहा कि संघ का स्वयंसेवक अनुशासित ढंग से संघ की रीति नीति को अपनाकर देश हित में निःस्वार्थभाव से सेवा करता है, उसके लिए देश ही सर्वोपरि होता है, देश में असमय होने वाली दिक्कतों के दौरान संघ का स्वयंसेवक अपने जीवन की परवाह किये बिना ही वह देश के कर्णधारों के साथ कधें से कधां मिलाकर खडा रहता है तथा उसका जीवन समरसता का प्रतीक है, राष्ट्र भक्ति ही उसकी तपस्या है। कहा कि डा0 हेडगेवार जी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना देश को खडिंत होने से बचाने के लिए की थी, जिसकी परिकल्पना को साकार करने के लिए असंख्य स्वयं सेवक संघ दिन रात अनुशासित ढंग से लगे हुए है। कहा कि आज देश के राष्ट्राध्यक्ष का विदेशों में सम्मान किया जाता है तथा भारतीयों की बातों को प्राथमिकता पर सुना जाता है आज को हिन्दू समाज को आज संगठित रहने की आवश्यकता है, हम सबकी जिम्मेदारी है कि भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर हिन्दू समाज को शक्तिशाली बनाये। इससे पूर्व स्वयं सेवकों ने भगवाध्यज को प्रणाम कर उसकी पूजा की तत्पश्चात नगर के विभिन्न मार्गो से पथ संचलन निकाला गया जहां पर नगर के लोगों ने पुष्पवर्षा करके स्वयं सेवकों का उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, गगोंह विधानसभा के विधायक कीरतसिंह, जिलाउपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश चौधरी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला शारीरिक प्रमुख विनय कुमार, कुलदीप सिंह, जिला प्रचार प्रमुख रोबिन सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, तरसपाल सिंह, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन भी मुश्तैदी से तैनात रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago