अपराध

बड़ी ख़बर:- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र रचने का मामला आया सामने, पुलिस को दी गई तहरीर, पढ़े पुरी खबर

*उत्तराखंड अपडेट*

 

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र रचने का मामला सामने आया है। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, एसपी सिटी मनोज कत्याल ने सितारगंज कोतवाली पहुंचकर मामले की पूरी जांच की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं।

 

नगर के वार्ड 11 बाईपास रोड निवासी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि कैबिनेट मंत्री की हत्या करने की साजिश हल्द्वानी जेल में चार माह पूर्व रची गई थी। आरोप लगाया कि हीरा सिंह गेहूं चोरी मामले में अपनी गिरफ्तारी और खनन का कारोबार बंद होने के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जिम्मेदार मानता है।

 

तहरीर में जिक्र है कि हल्द्वानी जेल में आरोपी की यूपी निवासी सतनाम से मुलाकात हुई। उसने सतनाम से कहा कि मंत्री की हत्या करनी है, चाहे जितने रुपये खर्च हो जाएं। सतनाम ने अपने दोस्त किच्छा के मो. अजीज उर्फ गुड्डू को बड़ा अपराधी बताते हुए उसे सुपारी देने की बात कही। साथ ही उसके जेल से बाहर निकलने पर एक अन्य साथी हरभजन सिंह के गुड्डू से मिलवाने की बात कही।

इस तरह हीरा अपने साथियों के साथ मंत्री की हत्या की साजिश रच रहा था। जेल से छूटकर आए हीरा पर नजर रखी तो उसे कैबिनेट मंत्री की सभाओं में रेकी करते हुए देखा गया। पुलिस ने मंत्री के प्रतिनिधि उमाशंकर की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago