धामी सरकार 2.0 : मुख्यमंत्री ने दिए संकेत, मंत्रियों को एक-दो दिन में आवंटित हो सकते हैं विभाग, जानिए किसको क्या मिलेगा विभाग

देहरादून: धामी मंत्रिमंडल के सदस्यों को एक-दो दिन में विभागों का बटवारा हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के वितरण के लिए चल रहा होमवर्क अंतिम चरण में है। इस परिदृश्य के बीच माना जा रहा है कि सोमवार अथवा विधानसभा सत्र के पहले दिन, यानी 29 मार्च की शाम तक मंत्रियों को विभाग मिल सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट के आठ सदस्यों ने 23 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की थी। धामी मंत्रिमंडल में पांच पुराने और तीन नए चेहरे शामिल किए गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद से सभी की नजर मंत्रियों को विभागों के बटवारे पर लगी हुई हैं।

मुख्यमंत्री धामी इस सिलसिले में होमवर्क में जुटे हैं। साथ ही भाजपा हाईकमान से भी लगातार विमर्श चल रहा है। दरअसल, राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ हुई भाजपा सरकार के सामने जन अपेक्षाओं का दबाव कम नहीं है। साथ ही धामी सरकार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करना है।

सोच-समझकर ही विभागों का बटवारा करेंगे

इस परिदृश्य के बीच मंत्रियों को विभागों का बटवारा करने से पहले उनकी क्षमता और योग्यता को कसौटी पर परखा जाएगा। माना जा रहा है कि जिस तरह से भाजपा हाईकमान ने फिर से मुख्यमंत्री धामी पर विश्वास व्यक्त किया है, उसे देखते हुए वह बिना किसी दबाव में आए सोच-समझकर ही विभागों का बटवारा करेंगे।

बीते दिवस मुख्यमंत्री धामी ने 29 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के लिए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को विधायी एवं संसदीय कार्य का दायित्व सौंपा था। ऐसे में माना जा रहा था कि विभागों के बटवारे में वक्त लग सकता है और यह सत्र के बाद होगा।

अब मुख्यमंत्री ने जैसे संकेत दिए हैं, उससे लगता है कि सोमवार को गोवा से लौटने के बाद वह विभागों के बटवारे को अंतिम रूप देंगे। ऐसे में सोमवार शाम अथवा सत्र के पहले दिन शाम तक मंत्रियों को विभाग दिए जा सकते हैं। सत्र में पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण कार्य होना है, जबकि विधायी कार्यों के लिए अगले दो दिन हैं।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago