उत्तर प्रदेश

संगीत सोम का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार फिल्मों के माध्यम से सनातन संस्कृति को बदनाम करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर भेजा जाए जेल

संगीत सोम का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार फिल्मों के माध्यम से सनातन संस्कृति को बदनाम करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर भेजा जाए जेल

अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले मेरठ सरधना से बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर तीखा प्रहार किया और कोरोना महामारी को देखते हुए राहुल गांधी को सलामी दी साथ ही शाहरुख खान की पठान फिल्म को लेकर कहा की पठान बंधु सनातन परंपरा को खत्म करने का प्रयास करते हैं ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना चाहिए।

धर्मनगरी हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी का आशीर्वाद लेने पहुंचे संगीत सोम ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा कभी नहीं हो सकती क्योंकि इस यात्रा में देश के टुकड़े टुकड़े गैंग और भारत देश से गद्दारी करने वाले लोग इसमें शामिल होते हैं यह शर्म की बात है इस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा कहां जा रहा है यह भारत तोड़ने वाले लोग हैं भारत जोड़ने वाले नहीं।

चाइना में एक बार फिर कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने लगा है भारत में भी कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए एहतियात बरती जा रही है संगीत सोम का कहना है कि कोरोना चाइना में एक बार फिर से बढ़ रहा है भारत में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में वैसे तो ज्यादा भीड़ नहीं हो रही है मगर 100 लोगो की भीड़ भी यात्रा में नहीं होनी चाहिए में राहुल गांधी को यही सलाह दूंगा क्योंकि वह देश के प्रति कोई ऐसा कार्य नहीं करते जिससे देश का भला हो इतना तो वो जरूर कर सकते हैं जिससे कोरोना भारत में ना बढ़े इसमें अपना सहयोग करें। देखें वीडियो 👎👎👎

शाहरुख खान की फिल्म में भगवा रंग को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है इसको लेकर संगीत सोम का कहना है कि जितने भी खान बंधु है यह फिल्म के माध्यम से सनातन संस्कृति को बदनाम करने का कार्य करते हैं पिछले कुछ समय से देश की जनता ने इन्हे जवाब देने का कार्य किया है इनकी फिल्में फ्लॉप हुई है इन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना चाहिए क्योंकि जिस तरह से सनातन परंपरा पर यह उंगली उठाने का कार्य करते हैं इनको जेल के अंदर होना चाहिए बाहर नहीं ।

 

 

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago