उत्तराखंड

श्री बुलचंद सैनी मेमोरियल ट्रस्ट ने वरिष्ठ समाजसेवियों को किया सम्मानित

रिपोर्ट, राहुल सैनी ।

श्री बुलचंद सैनी मेमोरियल ट्रस्ट डाडा जलालपुर, हरिद्वार की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, एडवोकेट एवं कथा वाचक डॉ संजय कुमार सैनी( पूर्व प्रधान) के ग्राम तेलपुरा में उनके निवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष मास्टर रजनीश सैनी ने डॉक्टर संजय सैनी जी को इस मानद उपाधि के लिए ट्रस्ट के स्मृति चिन्ह एवं फूल मालाओं के द्वारा सम्मानित करते हुए बताया कि आप किस प्रकार समाज को संगठित और जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य कई वर्षों से करते आ रहे हैं। लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र में आपको इस उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं।विभिन्न क्षेत्रों में कार्यशील, समाजसेवी तथा लेखन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले साहित्यकार डॉ संजय कुमार सैनी को समाज में उनके द्वारा विशिष्ट कार्यो तथा साहित्यिक रूप से कई पुस्तक लेखन के लिए ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया है। डॉ संजय कुमार सैनी समाज के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर कार्य करते रहे है।राजनीति, सामाजिक, जन जागरूकता के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे है। धार्मिक कार्यो में भी उनका विशेष योगदान है। हिंदी साहित्य में योगदान के लिए गत वर्ष विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ विश्वविद्यालय बिहार द्वारा विद्या वाचस्पति ( पी0एच0डी0) की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों की ओर से इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई के साथ शुभकामनाएं दी गई।कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक मास्टर दिनेश सैनी और कोषाध्यक्ष अनुपम सैनी, भानु सैनी और सर्व समाज से मास्टर सचिन सैनी, मास्टर प्रमोद सैनी , ठा०कुशल पाल चौहान ,पंकज सैनी,सरजीत सैनी,मेघपाल सैनी,कर्ण सिंह सैनी, प्रभात सैनी आदि उपस्थित रहे।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago