उत्तराखंड

भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन ने मनाई माता सावित्रीबाई फुले की पुण्य तिथि

राहुल सैनी।

सामाजिक संगठन भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तराखंड की ओर से जिला हरिद्वार की खानपुर विधानसभा के ग्राम टोडा कल्याणपुर में माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण सैनी जी मुख्य अतिथि एवं प्रदेश महासचिव रजनीश सैनी ,जिलाध्यक्ष हरिद्वार राजीव सैनी डॉक्टर संजय सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष ,आशीष सैनी जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार िशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता और बहुत सुंदर संचालन जिला मीडिया प्रभारी संजय सैनी के द्वारा किया गया। टोडा कल्याणपुर के ग्राम वासियों ने संगठन के पदाधिकारियों का फूल मालाओं के द्वारा स्वागत करते हुए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। सर्वप्रथम माता सावित्रीबाई फुले की चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी ने बताया कि संगठन समाज में जागरूकता एवं महापुरुषों के साथ-साथ भारत की महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में रहते हुए भी माता सावित्रीबाई फुले ने मातृशक्ति के साथ-साथ बालिकाओं को शिक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।प्रदेश महासचिव रजनीश सैनी बताया की संगठन लंबे वर्षों से समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समाज में उत्कर्ष प्रदर्शन के लिए समाज के बुजुर्ग साथियों को सम्मानित करने का कार्य भी कर रहा है।

संगठन के सभी पदाधिकारी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। ग्राम वासियों में हुकम सैनी पूर्व प्रधान, राजकुमार सैनी, संजीव सैनी,नरेंद्र सैनी ,अशोक सैनी, सुनील सैनी ,नरेंद्र सैनी, सुरेंद्र सैनी, नरेश सैनी,अंकुश सैनी,देवेंद्र पाल ,अंकित सैनी, रघुवीर सैनी,नकल सैनी, बबलू सैनी ,सुकलाल सैनी ,समय सैनी, अक्षय सैनी, अर्जुन सैनी, चंद्रपाल सैनी ,आशीष सैनी ,संजय सैनी आदि ग्रामवासी उपस्थित हुए।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago