उत्तराखंड

प्रेस क्लब मंगलौर (रजि0) में शामिल हुए लंढौरा के सभी साथी पत्रकार, एक साथ मिलकर करेंगे काम

मंगलौर ।

लंढौरा में प्रेस क्लब मंगलौर (रजि0) की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रेस क्लब मंगलौर में लंढौरा के वरिष्ठ व सम्मानित पत्रकार दैनिक जागरण के वरिष्ठ नवाब अली जी, हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ साथी डॉ खुर्शीद आलम, अमर उजाला के वरिष्ठ साथी अजीत पटेल, पहाड़ टीवी के वरिष्ठ साथी सुशील झा, सरल एक्सप्रेस के वरिष्ठ साथी अमित बालियान जी आदि ने प्रेस क्लब मंगलौर (रजि0) की सदस्यता ग्रहण की । बैठक में शामिल प्रेस क्लब के तमाम सदस्यों और पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी बात कही। इस दौरान सदस्यों ने क्लब की बेहतरी के सुझाव भी दिए। बैठक में खासतौर पर पत्रकारों ने संगठन की मजबूती और एक-दूसरे के साथ सहयोग की भावना बनाए रखने पर बल दिया। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष अकील अहमद ने की। बैठक में सचिव अनिल सैनी, उपाध्यक्ष शमीम अहमद, कोषाध्यक्ष अशरफ व संगठन मंत्री अरशद हुसैन आदि उपस्थित थे। बैठक में सभी पत्रकार साथियों को पहचान-पत्र देने के साथ संगठन के विस्तार में शामिल करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। क्लब की ओर से समाज के विकास में मीडिया की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया।

वरिष्ठ पत्रकार नवाब अली ने कहां पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। एक पत्रकार ही समाज को सही दिशा दिखाता है। लोगों की जन समस्याएं अपनी कलम के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वरिष्ठ पत्रकार आकिल अहमद ने कहां पत्रकारिता का दृष्टिकोण सकारात्मक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार उत्तराखंड प्रदेश के विकास के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहां दोनों प्रेस क्लबों के एक होने से पत्रकार संगठन को मजबूती मिलेगी। वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद आलम ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकारिता सबसे मजबूत है। जब कोई भी व्यक्ति तीनों स्तंभों से निराश हो जाता है तो उम्मीद लेकर चौथे स्तंभ के पास आता है। देश की आजादी से पहले और बाद के हालात दोनों में पत्रकारों ने हमेशा राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान किया है। वरिष्ठ पत्रकार मौ. शमीम अहमद ने कहा कि पत्रकार अगर सजग नहीं होगा तो समाज जागरूक नहीं हो सकेगा। इसके लिए समाज के समग्र विकास के लिए पत्रकारिता और पत्रकारों का निष्पक्ष, निर्भीक और हर प्रकार से जागरूक होना बेहद जरूरी है। सुशील कुमार झा ने कहा कि राज्य और समाज के विकास में पत्रकार हमेशा सकारात्मक सहयोग प्रदान करते रहे हैं। हर समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनका निराकरण करने में भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर पत्रकार अमित बालियान,पत्रकार अजीत पटेल,पत्रकार अरशद हुसैन,पत्रकार अनिल सैनी ,पत्रकार अशरफ ,पत्रकार समसुद्दीन,पत्रकार हाजी नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago