उत्तराखंड

डॉ संजय सैनी नियुक्त हुए भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन ने किया जोरदार स्वागत

राहुल सैनी।

ज्वालापुरविधानसभा के ग्राम तेलपुरा में भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तराखंड की ओर से साहित्यकार एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर संजय सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर संगठन की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत संगठन के सभी पदाधिकारियों के द्वारा डॉक्टर संजय सैनी जी एवं ग्राम वासियों का फूल मालाओं के द्वारा स्वागत किया गया।कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी ने कहा कि संगठन निरंतर समाज को संगठित और जागरूक करने का कार्य कर रहा है।

संगठन के सभी पदाधिकारी निस्वार्थ भाव से समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।जिला हरिद्वार अध्यक्ष राजीव सैनी ने डॉक्टर संजय सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर बहुत बधाई देते बताया कि संगठन आपके सहयोग से निरंतर अग्रसर होगा। कार्यक्रम का सुंदर संचालन प्रदेश महासचिव रजनीश सैनी के द्वारा किया गया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन कई वर्षों से सैनी समाज के महापुरुषों के जन्मोत्सव एवं पुण्य तिथि को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने का कार्य कर रहा है। डॉक्टर संजय सैनी ने प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर संगठन के पदाधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला महासचिव आदेश सैनी ,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सैनी, आशीष सैनी ,गजे सिंह सैनी, सचिन सैनी, जिला सचिव दीपचंद सैनी,डॉक्टर निर्भय सैनी, एडवोकेट विपिन सैनी, जिला कोषाध्यक्ष मनीष सैनी, जिला संगठन मंत्री अशोक सैनी, मुकेश सैनी पदाधिकारी गणों के साथ मास्टर सितेंद्र सैनी, योगेश सैनी, भोपाल सैनी, आर्यन सैनी करण सैनी ,पंकज सैनी, आकाश सैनी, मेघपाल सैनी ,तेजपाल सैनी, शिवचरण सैनी, सचिन सैनी सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago