उत्तराखंड

गन्ना सर्वेक्षण को लेकर की गई समीक्षा बैठक, गन्ना पर्यवेक्षकों को वितरित किए गए टेबलेट

अनिल सैनी, मंगलौर ।

लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति लिo मंगलौर में गन्ना सर्वेक्षण को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया तथा गन्ना पर्यवेक्षकों को टेबलेट वितरित किए गए, चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी ने बताया कि पेराई सत्र 2023- 24 हेतु गन्ना सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है, उन्होंने बताया कि इस वर्ष गन्ने का सर्वेक्षण टेबलेट के माध्यम से किया जाएगा, जिससे गन्ना सर्वेक्षण पूरी पारदर्शिता के साथ हो सकेगा, गन्ना विभाग की ओर से सभी गन्ना पर्यवेक्षकों को टेबलेट उपलब्ध करा दिए गए हैं।

सुशील राठी ने गन्ना किसानों से अनुरोध किया है कि यदि संभव हो तो सर्वे के समय वह अपने खेतों में मौजूद रहें, सुशील राठी ने बताया कि समिति क्षेत्रान्तर्गत सभी 66 गांव में गन्ना सर्वे का कार्य एक साथ चल रहा है, गन्ना सर्वे करने के लिए कुछ गाँव की जिम्मेदारी समिति के गन्ना पर्यवेक्षकों तथा कुछ गाँव की जिम्मेदारी चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षकों को दी गई है, जिसकी निगरानी समिति में ऑनलाइन की जा रही है,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गौतम नेगी ने कहा कि गन्ना सर्वेक्षण को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर चेकिंग भी की जा रही है, इस अवसर पर सचिव प्रभारी अनंत सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक बीoकेoचौधरी, सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार,गन्ना प्रयवेक्षक सुनील सेमवाल, मामराज पंवार,रीना नौलिया, दिनेश सकलानी, जयप्रकाश, विजय कुमार शर्मा, शिवराम सिंह, छोटेलाल, पृथ्वीराज सिंह, यशमोद, मनोज कुमार, लालाराम, नकुल, उज्जवल आदि उपस्थित रहे!

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago