उत्तराखंड

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ढाबे और होटल पर प्रोपराइटर का नाम लिखना चाहिए, नहीं तो अधिकारियों को सौंपेंगे ज्ञापन – संदीप खटाना

जहां एक ओर आगामी 4 जुलाई को कावड़ यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है तो वहीं प्रशासन ने भी कावड़ यात्रा को संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है । लेकिन वहीं हरिद्वार जिस मार्ग से कावड़ यात्रा का आगाज होता है , उस मार्ग पर अनेकों होटल और ढाबे मौजूद है ,, वहीं इन ढाबे और होटलों के बोर्ड पर प्रोपराइटर का नाम ना होने से विश्व हिंदू परिषद के नेता संदीप खटाना ने आपत्ति जताई है , उन्होंने कहा कि हाइवे किनारे स्थित सभी होटल या ढाबे स्वामियों को बाहर प्रोपराइटर का नाम लिखना चाहिए । वहीं उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों से शिव भक्त हरिद्वार गंगा जल लेने पहुंचते है, लेकिन पैदल चलकर अपने गंतव्य तक जब शिव भक्त पहुंचते है तो रास्ते में रुककर विश्राम करते है, लेकिन कुछ ढाबे स्वामी शिव भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करते है । जिसको लेकर उन्होंने कहा है कि सड़क किनारे स्थित सभी ढाबे स्वामियों को ढाबे और होटल के नाम के साथ प्रोपराइटर का नाम भी लिखना आवश्यक है, साथ उन्होंने कहा यदि ऐसा नहीं होता तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल , जिलाधिकारी हरिद्वार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago