रिपोर्ट – अनिल सैनी
समग्र शिक्षा अभियान तथा उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मध्य 3 साल के लिए नशा मुक्त भारत अभियान के तहत करार किया गया है
इस अभियान के तहत ब्रह्माकुमारी से जुड़े राजयोगी भाई बहने समस्त विद्यालयों महाविद्यालय ग्राम पंचायत में नशा मुक्ति के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा । इस अभियान में एल.ई.डी एवं उन्नत साउंड सिस्टम से युक्त विशेष वाहन का प्रयोग कर जागरूक करने का कार्य किया जाएगा ।
इस अभियान का उद्देश्य 10 लाख छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ करवाना एवं नशे का शिकार हुए व्यक्तियों को राजयोग मेडिटेशन एवं होम्योपैथी मेडिसिन से नशा मुक्त किया जाएगा । इसी क्रम में विगत वर्ष भारत सरकार द्वारा भी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साथ नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मार्च माह में करार किया गया था। इस अभियान को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर कैंपेन किया जाएगा साइकिल रैली भी निकल जाएगी ब्रह्मा कुमारीज की तरफ से बीके डॉक्टर बनारसी लाल जी द्वारा एम ओ यू पर हस्ताक्षर किए गए इस दौरान ब्रह्मा कुमार मेंहरचंद जी ब्रह्मा कुमार लक्ष्मी चंद जी ब्रह्माकुमारी नीलम जी ब्रह्माकुमारी सरिता जी ब्रह्माकुमारी एल्विन रॉक्सी आदि लोग उपस्थित रहे।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…