अपराध

लिब्बरहेड़ी के हर्षवर्धन राठी व अन्य लोगों ने की प्रेस वार्ता, मामले को जमीनी विवाद बताकर पुलिस को गुमराह करने के लगाए दूसरे पक्ष पर आरोप

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेडी निवासी हर्षवर्धन राठी ने प्रेस वार्ता कर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है, दरअसल पूरा मामला 2 महीने पहले लिब्बरहेडी गांव में हुए आपसी झगड़े का है, जिसमे हर्षवर्धन राठी द्वारा दूसरे पक्ष पर  बिजली के कनेक्शन काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था, प्रेस वार्ता के दौरान हर्षवर्धन राठी ने बताया कि 2 महीने पहले बिजली का जबरदस्ती कनेक्शन काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमे हर्षवर्धन राठी द्वारा दूसरे पक्ष के लोगो पर गंभीर आरोप लगाए है उनके द्वारा तो यह तक बताया गया है की आरोपी ऐसे कई अवैध काम में सम्मिलित है जो कानून के हिसाब से सरासर अवैध है हालांकि यह तो अभी जांच का विषय है लेकिन आगे हर्षवर्धन राठी द्वारा बताया गया की झगड़े के दिन उत्तराखंड पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी बिना छुट्टी लिए गांव में आकर हम लोगो के साथ झगड़ा करके चला गया और हाथ में अपना पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की भी धमकी देकर गया जिसकी वीडियो उनके पास है इस पूरे मामले की तहरीर भी हर्षवर्धन राठी ने पुलिस को दे दी थी, उन्होंने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत है, जो कि दबंग किस्म का व्यक्ति है । जिससे पीड़ित को जान का खतरा बना हुआ है । वहीं कुछ दिन पूर्व ही उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत पुलिस कर्मी की पत्नी ने प्रेस वार्ता कर उल्टे पीड़ित पर ही गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें दूसरे पक्ष ने साजिश के तहत हर्षवर्धन राठी व अन्य लोगों पर मामले को जमीनी विवाद बताकर प्रेस वार्ता की थी जबकि हर्षवर्धन राठी का कहना है कि ये सभी आरोप निराधार है व दूसरा पक्ष पुलिस को सही मुद्दे से भटकाने की साजिश कर रहा है ।

हर्षवर्धन राठी का कहना है कि पुलिस अपनी जांच सही कर रही है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पुलिस जल्द से जल्द सही जांच करके आरोपी को हिरासत में भी लेगी ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago