सहारनपुर:बड़ी नहर में पानी नहीं आने से श्रद्धालु मायूस देखे पूरी खबर

*बड़ी नहर में पानी नहीं आने से श्रद्धालु मायूस*

सहारनपुर। प्रशासन की लापरवाही के चलते आज सांझी विसर्जन के समय बड़ी नहर में पानी नहीं आने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लापरवाही का आलम यह था कि बड़ी नहर और उससे जुड़ी लिंक नहर में एक भी बूंद पानी नहीं था।
सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं के बावजूद भी अधिकारियों और संबंधित संगठनों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। गौरतलब बात यह है कि घरों की दीवारों पर सजी सांझी माता का आज नवमी सायंकाल में विसर्जन शुरू हो गया था। अनेक महिलाओं ने अंबाला रोड और मानकमऊ स्थित बड़ी नहर पर पहुंचकर अपने घरों की दीवारों पर लगी सांझी माता को विसर्जित करने का प्रयास किया।
हिंदू धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व है। ये त्योहार साल में चार बार आता है। इनमें शारदीय नवरात्र सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान लोग 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों का पूजन करते हैं। शारदीय नवरात्रि में कई घरों में सांझी माता का भी पूजन किया जाता है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago