विज्ञान प्रदर्शनी में ड्राॅन, चंद्रयान 3 माडलों का किया प्रर्दशन
गंगोह
हिन्दू राष्ट्रीय इण्टर कालेज मे आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने एक से बढकर एक विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किये।
कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में ड्राॅन, चंद्रयान 3, ग्लोबल वार्मिंग, सेटलाइट सिस्टम, पानी से चलने वाली जेसीबी, स्मार्ट गांव, स्मार्ट शहर, वड एनर्जी, सिचाई व्यवस्था, ग्रीन हाउस प्रभाव, घरेलू बिजली के उपकरण, इंटरनेट बैंकिंग, ई-कॉमर्स, सौरमंडल सिस्टम, एयर कूलर, झरना पर अनेक मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि प्रबंधक योगेश गर्ग व निर्णायक मंडल सदस्यों पूर्व प्रधानाचार्य अनिल मित्तल, अखिलेश श्रीवास्तव, डाॅ. केके वर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, नाथीराम, ऋषीश कुमार रहे। निर्णायकों ने कहा कि प्रदर्शनी से बच्चो में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होने के साथ ही उनकी प्रतिभा में निखार आयेगा। विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए करके सीखो को बढावा देगा। राजेंद्र अग्रवाल, गगन गर्ग, सचिन वर्मा आदि मौजूद रहे।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…