उत्तर प्रदेश

देवबंद में नौकर ने बनाया मालकिन को हवस का शिकार, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल देखें पूरी खबर

देवबंद में नौकर ने बनाया मालकिन को हवस का शिकार, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

सहारनपुर/देवबंद: नौकर द्वारा मालिक की पत्नी की अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है,

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसके पति की नगर में ही कपड़े की दुकान है। दुकान पर मोहल्ला किला निवासी आशु नामक युवक नौकरी करता था जिसके चलते उसका घर पर भी आना जाना था। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आशु ने मौका देख नहाते समय उसकी वीडियो बना ली। जिसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं हुई। इसी दौरान उसके पति ने आशु को काम में लापरवाही बरतने के कारण दुकान से हटा दिया। आरोप है कि बीती 19 अक्टूबर को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आशु उनके घर में घुस आया और उसकी अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छापेमारी कर आरोपी युवक को धर दबोचा। इंस्पेक्टर सूबे सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago