शरद पूर्णिमा योग व शरीर सौष्ठव स्पर्धा सुमन्यु व आस्था ने बाजी मारी देखे पूरी खबर

शरद पूर्णिमा योग व शरीर सौष्ठव स्पर्धा सुमन्यु व आस्था ने बाजी मारी

सहारनपुर: बेरी बाग स्थित मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योग संस्थान में आज सवेरे से चल रहे शरद पूर्णिमा उत्सव में संपन्न हुई प्रशिक्षु साधकों की शरीर सौष्ठव व योगाभ्यास सतत मूल्यांकन स्पर्धा में शरीर सौष्ठव में सुमन्यु सेठ व योगासनों में आस्था वर्मा को स्वर्ण पदक पाने का गौरव मिला। शरीर सौष्ठव में सुमन्यु सेठ प्रथम, केशव वर्मा द्वितीय व शिवम वर्मा तृतीय रहे। जबकि पेशीय विकास में केशव वर्मा, संतुलित व्यक्तित्व में विष्णु, प्रदर्शन कला में सुमन्यु सराहे गए।

योगासन स्पर्धा में आस्था वर्मा प्रथम को स्वर्ण पदक, विष्णु द्वितीय को रजत मिले जबकि सुमन्यु सेठ को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा।

शंख ध्वनि से मापी गई दीर्घ प्राण ध्वनि स्पर्धा में नंद किशोर शर्मा प्रथम, शिवम वर्मा द्वितीय और नारायण वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ साधक नंद किशोर शर्मा ने दो शंख एकसाथ बजाने की प्रस्तुति दे कर सभी को आश्चर्यचकित किया।

योग के सम्पूर्ण स्वरूप से जोड़ने के भाव से इस बार स्पर्धा में शामिल की गई योग दर्शन सूत्र व श्रीमदभगवद्गीता श्लोक स्पर्धा में सुमन्यु सेठ, पूनम और आस्था को क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान दिया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे बॉडी बिल्डिंग और योग महारथी गुरु स्वामी भारत भूषण ने प्रतियोगी साधकों को शरीर से मन और बुद्धि के स्वास्थ्य को संतुलित रखने के गुर भी बताए।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago