श्री सरस्वती इंटर कॉलेज तीतरो के प्रांगण में चल रही शिव पुराण की कथा में आज कथा व्यास आचार्य मिथलेश नंदन कौशिक जी द्वारा द्वितीय दिवस पर रुद्राक्ष की महिमा के बारे में बताया देखें पूरी खबर

श्री सरस्वती इंटर कॉलेज तीतरो के प्रांगण में चल रही शिव पुराण की कथा में आज कथा व्यास आचार्य मिथलेश नंदन कौशिक जी द्वारा द्वितीय दिवस पर रुद्राक्ष की महिमा के बारे में बताया देखें पूरी खबर

सहारनपुर /तीतरो:  श्रीसरस्वती इंटर कॉलेज तीतरो के प्रांगण में चल रही शिव पुराण की कथा में आज कथा व्यास आचार्य मिथलेश नंदन कौशिक जी ने द्वितीय दिवस की कथा में बताया कि भगवान शिव से प्रेम करने वाला व्यक्ति शिव मय बन जाता है रुद्राक्ष की महिमा का बखान करते हुए कथा व्यास ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को रुद्राक्ष धारण करना चाहिए रुद्राक्ष धारण कर लेने से गौ हत्या जैसा पाप भी नष्ट हो जाता है रुद्राक्ष साक्षात् शिव का ही स्वरुप है सती चरित्र का वर्णन करते हुए व्यास जी महाराज ने बताया कि किसी भी देवता को संशय की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए सती ने राम जी को जब संशय की दृष्टि से देखा तो भगवान शिव ने सती का परित्याग कर दिया था यदि हम मनुष्य भी देवताओं में संशय रखते हैं तो भगवान शिव हमारा भी त्याग कर देते हैं इस पूरे ब्रह्मांड के पूर्ण ब्रह्म शिव हैं और शिव हमारी आत्मा है इसलिए भगवान शिव का मंत्र ॐ नमः शिवाय प्रत्येक समय प्रत्येक स्थिति में बोलना चाहिए

आज की कथा सुनकर सभी भक्त भाव विभोर हो गए इस अवसर पर बाबा बंसी वाले परिवार के सदस्य एवं प्राचीन शिव मंदिर समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे । मुख्य पुजारी सुरेश शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कराई जा रही है।इस अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर ज्योति वाला बाग की कमेटी के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार रोहिला एवं पत्रकार तरुण पाराशर को बाबा बंसी वाले का पका पहनाकर सम्मान किया गय। मुख्य यजमान प्रधान रामकुमार चौधरी सुंदर पाल सोमपाल सिंह तेजपाल सिंह सुनील कुमार बॉबी सभासद रामकुमार बटर चरण सिंह रितेश मुकुल आचार्य सुरेश चंद्र कपिल बाल कृष्ण भारद्वाज नमन कपिल अर्पित दीक्षित मिंकु आदि का सहयोग रहा।

anilkumar

Recent Posts

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र ने नीलेश्वरी, मीठी गंगा एफपीओ एव उन्नति एंटरप्राइज के उत्पादों को एमेज़ोन पर किया लॉन्च

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत नीलेश्वरी माता एफपीओ, मीठी गंगा एफपीओ और अन्य व्यक्तिगत उद्यमियों…

7 days ago

*भगवानपुर, हरिद्वार में सीएमटीसी सेंटर का निरीक्षण एवं उद्घाटन*

  भगवानपुर, हरिद्वार स्थित कम्युनिटी मैनेज ट्रेनिंग सेंटर (CMTC) का निरीक्षण एवं उदघाटन मुख्य अतिथि…

2 weeks ago

*77वें गणतंत्र दिवस पर राजकीय सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिक सम्मानित*

हरिद्वार। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद हरिद्वार के पुलिस लाइन मैदान में…

2 weeks ago

*लक्सर ब्लॉक में स्वरोजगार की नई पहल: दोना-पत्तल एवं पेपर कप निर्माण इकाई का शुभारंभ*

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के लक्सर विकासखंड…

1 month ago