ग्लोकल विश्वविद्यालय के मिस्टर और मिस फ्रेशर बने सलमान और अर्शी देखें पूरी खबर

ग्लोकल विश्वविद्यालय के मिस्टर और मिस फ्रेशर बने सलमान और अर्शी

सहारनपुर: मिर्जापुर के ग्लोकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ पीके भारती के दिशानिर्देशन में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए Fiesta’d Greener नामक एक भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन सेंट्रल प्लाज़ा मे किया गया। विश्वविद्यालय स्तर के मिस्टर फ्रेशर बीटेक के छात्र सलमान एवं मिस फ्रेशर बी.ए. की छात्रा अर्शी रही। वहीं अलग अलग डिपार्टमेंट से भी मिस व मिस्टर फ्रेशर घोषित किए गए। जिनमें मुख्य रूप से ग्लोकल लॉ स्कूल की मिस फ्रेशर सानिया व मिस्टर फ्रेशर अदनान खान बने। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देने वाले छात्र–छात्राओं को पुरुस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही मीडिया जगत से आए सम्मानित पत्रकारों को को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलर्स राइजिंग स्टार के गायक शिवम मिश्रा, एवं सिंगिंग रॉकस्टार की विजेता गायिका श्रेया दीक्षित ने अपने मनमोहक आवाज़ और फ्रेंडशिप बैंड के साथ लाइव शो में समां बांधा और सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन परिसर निदेशक प्रोफ़ेसर डॉ एसपी पाण्डे के नेतृत्व में डी.एस.डब्ल्यू स्वर्णिमा सिंह,डॉ. वर्षा देवा,डॉ. शोभा त्रिपाठी,चीफ़ प्रॉक्टर जमीरूल इस्लाम,डॉ. मोहम्मद वाजिद खान, डॉ. अतिका बानो,डॉ. फहीम व डॉ. वसीम अहमद सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष,शिक्षकगण व गैर शिक्षण कर्मचारी एवं हजारों की संख्या में छात्र–छात्राऐं उपस्थित रही।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago