पेराई सत्र में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी: सुशील राठी, पूजा अर्चना के बाद उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी का पेराई सत्र शुरू

अनिल सैनी, मंगलौर । उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी का पेराई सत्र का शुभारंभ आज से शुरू हो गया है । सुबह से ही पूजा पाठ और हवन करके पेराई सत्र शुभारंभ किया गया । जिसको लेकर मिल प्रशासन ने पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थी । वहीं पहले से ही इंडेंट जारी कर दिया है। किसानों को गन्ने की पर्चिंयां प्राप्त हो गई हैं। उत्तम शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू होने की सूचना से किसानों में खुशी का माहौल नजर आ रहा था , वहीं पूर्व से निर्धारित तिथि के अनुसार सुबह से ही शुगर मिल परिसर में किसानों की भीड़ जुटने लगी थी, मंत्रोच्चारण के साथ शुगर मिल के पेराई सत्र की शुरुआत की गई , इस दौरान लिब्बरहेड़ी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी ने फीता काटकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया तथा गन्ना लेकर आए बैलगाड़ी के बैलों को तिलक लगाकर पूजा अर्चना की, सुशील राठी ने कहा इस बार किसानों को पहले से अधिक सुविधाएं दी जाएगी । किसानों को पर्ची की कमी नहीं लगने दी जाएगी, सभी किसानों को उचित समय पर पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी । जिससे कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इस अवसर पर मिल महाप्रबंधक लोकेंद्र सिंह लांबा ने कहा कि यह चीनी मिल गन्ना किसानों की चीनी मिल है इसलिए किसान साफ सुथरा लेकर आएं, उन्होंने कहा कि गन्ने का भुगतान 14 दिन के भीतर किया जाएगा, इस अवसर पर गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष बृजपाल सिंह, राजदीप सिंह, सईद अहमद, ओमपाल, अनिल कुमार, बिट्टू चेयरमैन, अशोक चौधरी, सचिव अनन्त सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गौतम नेगी, पारुल कुमार, अनिल सिंह, सतेंद्र सहरावत, कुलदीप राठी, जनवीर राणा, बाबूराम चौधरी, सुरेंद्र प्रधान रामनगर, दीपक मलिक, जितेंद्र मलिक, प्रधान प्रेम गिरी समेत हजारों लोग उपस्थित रहे!

anilkumar

Recent Posts

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र ने नीलेश्वरी, मीठी गंगा एफपीओ एव उन्नति एंटरप्राइज के उत्पादों को एमेज़ोन पर किया लॉन्च

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत नीलेश्वरी माता एफपीओ, मीठी गंगा एफपीओ और अन्य व्यक्तिगत उद्यमियों…

7 days ago

*भगवानपुर, हरिद्वार में सीएमटीसी सेंटर का निरीक्षण एवं उद्घाटन*

  भगवानपुर, हरिद्वार स्थित कम्युनिटी मैनेज ट्रेनिंग सेंटर (CMTC) का निरीक्षण एवं उदघाटन मुख्य अतिथि…

2 weeks ago

*77वें गणतंत्र दिवस पर राजकीय सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिक सम्मानित*

हरिद्वार। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद हरिद्वार के पुलिस लाइन मैदान में…

2 weeks ago

*लक्सर ब्लॉक में स्वरोजगार की नई पहल: दोना-पत्तल एवं पेपर कप निर्माण इकाई का शुभारंभ*

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के लक्सर विकासखंड…

1 month ago