बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में हो सकते हैं और तबादले, अपर निदेशक गढ़वाल और कुमाऊं सहित कई अन्य अफसर बदले जाएंगे

प्रदेश में धामी सरकार की वापसी के बाद आरके कुंवर को फिर से माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बना दिया गया है। निदेशक के बाद विभाग में अब 24 अन्य अफसर बदले जाने की तैयारी है। शासन में इन अफसरों के तबादलों की सूची तैयार है। शिक्षा विभाग में पिछले साल बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के निदेशक के पद पर कार्यरत आरके कुंवर से दोनों निदेशकों का पद हटाकर उन्हें एससीईआरटी निदेशक बना दिया गया था।

जबकि प्रभारी अपर निदेशक रामकृष्ण उनियाल बेसिक शिक्षा के निदेशक बनाए गए, लेकिन इस साल रामकृष्ण उनियाल को जहां प्रभारी बेसिक शिक्षा निदेशक के पद से हटाया गया । वहीं अब आरके कुंवर की माध्यमिक शिक्षा के निदेशक के पद पर वापसी हुई है। शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर हुए इस बदलाव के बाद कई अन्य अफसरों को इधर से उधर करने की तैयारी है।

एसपी खाली को मिल सकती है अपर शिक्षा निदेशक बेसिक की जिम्मेदारी
अगले कुछ दिनों के भीतर विभाग में गढ़वाल मंडल और कुमाऊं के अपर निदेशक माध्यमिक के साथ ही कई जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी बदले जा सकते हैं। इन अफसरों के तबादलों के लिए शासन स्तर पर सूची तैयार कर ली गई है। इसमें एससीईआरटी के एक अधिकारी को चंपावत का प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया जा सकता है।

जबकि अपर शिक्षा निदेशक मुख्यालय एसपी खाली को माध्यमिक शिक्षा से हटाकर उन्हें अब केवल अपर शिक्षा निदेशक बेसिक की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा विभाग में चंपावत जिले में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक और माध्यमिक की तैनाती हो सकती है। जबकि पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, चमोली, ऊधम सिंह नगर और रुद्रप्रयाग में कुछ अफसर इधर से उधर हो सकते हैं।

प्रदेश के कुछ जिलों में अधिकारियों के पद खाली हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द इन जिलों में अधिकारियों की तैनाती की जाए। शासन की ओर से इस पर होमवर्क चल रहा है। -आर मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा सचिव

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago