महिला और पुरुषों के लिए रैन बसेरे की अलग-अलग व्यवस्था हो: नगरायुक्त,नगरायुक्त ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण देखें पूरी खबर

महिला और पुरुषों के लिए रैन बसेरे की अलग-अलग व्यवस्था हो: नगरायुक्त,नगरायुक्त ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण

सहारनपुर। नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने शनिवार की सुबह जनमंच परिसर स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया और रैन बसेरे में लोगों की सुविधाओं व सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्हें व्यवस्थाओं के सम्बंध में अधिकारियों को अनेक सुझाव भी दिए। उन्होंने महिला और पुरुषों के लिए अलग अलग रैन बसेरा बनाने के भी निर्देश दिए।
जनमंच परिसर स्थित रैन बसेरे में हाल ही में रात्रि विश्राम करने वाले लोगों को बेहतर व्यवस्थाएं देने के लिए उसके सौंदर्यीकरण सहित अनेक कदम उठाए गए हैं। शनिवार की सुबह नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने रैन बसेरा पहुंची। अपर नगरायुक्त राजेश यादव व लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा भी मौजूद रहे। नगरायुक्त ने रैन बसेरे में साफ सुथरे बिस्तरों, कमरों व शौचालयों की सफाई देखकर रख रखाव पर संतोष व्यक्त किया।
नगरायुक्त ने कमरों में वेंटिलेशन के लिए खिड़कियों को खुला रखने और मच्छरों की रोकथाम के लिए उन पर जालियां लगवाने तथा बैड की चादरों, तकिये के कवर व रजाईयों के कवर हमेशा साफ सुथरे रहे इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ वायु कमरों में रहे, इसका ध्यान रखना जरुरी है। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे की छत की भी नियमित साफ सफाई होती रहे ताकि वहां कूड़ा जमा होकर पानी छत को कमजोर न करें। उन्होंने दीवारों पर प्रेरक स्लोगन लिखवाने, रैन बसेरे के गेट को और सुदृढ़ व सुंदर बनवाने तथा रैन बसेरा परिसर की नियमित सफाई के भी निर्देश दिए।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago