दीपावली के शुभ अवसर पर अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया देखें पूरी खबर

दीपावली के शुभ अवसर पर अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 9 एवं 10 नवंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया

सहारनपुर:दीपावली के शुभ अवसर पर अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 9 एवं 10 नवंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें प्री-प्राइमरी के छात्रों ने दीया, कंडील तथा सुंदर चित्र बनाए। कक्षा एक व दो के लिए ‘फन विद क्ले’, कक्षा तीन व चार के लिए ‘कलश डेकोरेशन’, कक्षा पाँच व छ: के लिए ‘थाली डेकोरेशन’ तथा कक्षा सात से आठ के लिए ‘बंदनवार, कंडील तथा सजावटी समान’ बनाने की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। कक्षा नौ व दस के छात्रों ने ‘कुकिंग विदाउट फायर’ में अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के जलवे बिखरे जबकि कक्षा ग्यारह व बारह के छात्रों द्वारा बनाई गई सुन्दर रंगोली ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता की थीम ‘हमारी संस्कृति हमारा देश’ रखी गई थी। जिसमें सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निर्णायक के रूप में ‘लिटिल एंजेल स्कूल’ प्राइमरी विंग की प्रधानाचार्य श्रीमती राधिका मंगल तथा ‘ओलिफेंट किड्स स्कूल’ की प्रधानाचार्या श्रीमती साँची दहूजा को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने छात्रों द्वारा बनाए गए रंगोली, व्यंजनों, सामानों की भरपूर सराहना की तथा उन्हें आशीर्वाद दिए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधन समिति एवं प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार सेठी ने सभी को दीपावली पर्व का महत्व समझाते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago