मुजफ्फरनगर में जन्मे चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का मेरठ मेडिकल कालेज में इलाज, देखें पूरी खबर

मुजफ्फरनगर में जन्मे चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का मेरठ मेडिकल कालेज में इलाज

मेरठ: मेडिकल काॅलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. वी डी पाण्डेय ने बताया कि एक नवजात शिशु का जन्म मुजफफरनगर में इरफान के घर पर सोमवार दोपहर 03ः30 पर हुआ। बच्चा पैदा होने के बाद बच्चे के पिता इरफान को बताया गया कि बच्चे के 04 हाथ व 04 पैर हैं तब वह बच्चे को जिला अस्पताल मुजफफरनगर लेकर गए जहां से बच्चे को मेडिकल कालेज मेरठ के लिये रेफर कर दिया गया।

डाॅ. नवरतन गुप्ता विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग ने बताया कि बच्चे के पिता से की गई बातचीत से पता चला कि इस बच्चे से बड़ी तीन बहने जिनकी उम्र क्रमशः 7, 4, 1 वर्ष है और यह चौथा बच्चा है। सभी बच्चों का प्रसव घर पर दाई द्वारा ही कराया गया था। जब बच्चा मेडिकल काॅलेज मेरठ में भर्ती किया गया तब सांस लेने में दिक्कत थी। उसका उपचार कर दिया गया और नलकी के माध्यम से दूध दिया जा रहा है, बच्चे की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

इस प्रकार की विकृति जुड़वां बच्चे की जटिलता (काॅम्प्लीकेशन) है। इसमें एक बच्चा तो पूरी तरह विकसित इुआ लेकिन दूसरे बच्चे का अपूर्ण विकास धड़ से निचले हिस्से का ही हो पाया एवं धड़ से उपर का हिस्सा विकसित न होकर एक में ही जुड़ गया।

देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक बच्चे के ही चार हाथ एवं चार पैर है जबकि दो हाथ व दो पैर दूसरे अविकसित बच्चे के हैं। इस प्रकार के बच्चों की जन्मजात विकृति 50 से 60 हजार में से किसी एक बच्चे को ही होती है। यदि किसी माता-पिता का पहला व दूसरा बच्चा नाॅर्मल हुआ है तो एसा नही है कि उनके अगले पैदा होने वाले बच्चो में जटिलता नही आएगी।

बच्चे के पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का किसी प्रकार से इलाज मेडिकल काॅलेज में हो जाए और इस बच्चे के अतिरिक्त अंगों की सर्जरी के द्वारा हटाते हुए साधारण जीवन यापन एवं दैनिक दिनचर्या के समस्त कार्य योग्य बनाने तथा सामाजिक स्वीकृति के अनुरूप बनाया जाए।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago