थाने में शिकायत करने पर पति ने दी जान, शव देख उड़े परिजनों के होश, शराब पीने का विरोध करती थी पत्नी देखें पूरी खबर

थाने में शिकायत करने पर पति ने दी जान, शव देख उड़े परिजनों के होश, शराब पीने का विरोध करती थी पत्नी

शामली: शामली में कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा गांव में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, फंदे से शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया गया कि उसकी पत्नी ने पुलिस से शिकायत की थी, जिस वजह से वह परेशान था।

थाना क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी 30 वर्षीय युवक दीपक का अपनी पत्नी के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर को दोनों के बीच शराब का सेवन करने को लेकर हंगामा हो गया। पत्नी शराब का सेवन करने का विरोध करती थी। जिस पर युवक ने पत्नी के साथ हाथापाई भी की थी। इसके चलते नाराज विवाहिता ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।वहीं, कुछ देर बाद युवक ने मकान के भीतर जाकर खुद को पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका लिया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।थाना प्रभारी समयपाल सिंह अत्री का कहना है कि गांव भभीसा में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में परिजनों के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago