गुरु सिंह सभा द्वारा आज श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया देखें पूरी खबर

गुरु सिंह सभा द्वारा आज श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया

सहारनपुर: गुरु सिंह सभा द्वारा आज श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

नगर कीर्तन गुरू सिंह सभा की कमेटी के तत्वावधान मे गुरूद्वारा रोड स्थित बडे गुरूद्वारा साहिब से प्रारम्भ हो महानगर के विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्य बाजारो से होते हुए गौशाला रोड स्थित पंजाबी गुरूद्वारा पहुँच कर सम्पन्न हुआ।
नगर कीर्तन दौपहर एक बजे गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से आरंभ हो कर गुरूद्वारा रोड,अम्बाला रोड, घंटा घर,भगत सिंह मार्ग,श्री राम चौक,नेहरू मार्केट, शहीद गंज,मोर गंज,श्री राम लीला चौक गौशाला रोड होते हुए पंजाबी गुरद्वारे पहुंच कर सम्पन्न हुआ।नगर कीर्तन का मार्ग मे अनेकों समाजसेवी संस्थाओं द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरित कर नगर कीर्तन के साथ आयी संगत का स्वागत किया गया।नगर कीर्तन मे पारंपरिक परिधान से सुसज्जित पंज प्यारो के आगे स्त्री व पुरुष मार्गो को साफ करते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन मे विशेष रूप से फूलों से सुसज्जित पालकी में विराजमान श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी संगत को खुले दर्शन दे कर निहाल कर रहे थे और संगत श्री गुरू ग्रन्थ साहिब के समक्ष माथा टेक कर आशीर्वाद ले रही थी।नाम रस कीर्तनी जत्थे, सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी आदि संस्थाऐ नगर कीर्तन मे शब्द कीर्तन करती हुई वातावरण को गुरूमय करती हुई चल रही थी।
नगर कीर्तन मे गुरू नानक गर्ल्स पब्लिक स्कूल, गुरू नानक ब्याज पब्लिक स्कूल, गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के बच्चे पंक्तिबध हो कर चल रहे थे और सतनाम श्री वाहेगुरु वाहेगुरु का स्मिरन करते हुऐ वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे ।वही नगर कीर्तन मे रंजीत अखाड़ा के नवयुवकों के हैरतअंगरेज करतब आकर्षण का केंद्र बने रहे।नगर कीर्तन के गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पहुचने के उपरांत दीवान हाल मे गुरवाणी कीर्तन के पाठ उपरांत सर्बत के भले की अरदास की गई। तत्पश्चात गुरू का लंगर अटूट वरता गया जिसमे हजारो की संख्या में संगत ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।नगर कीर्तन मे मुख्य रूप से बलबीर सिंह धीर प्रधान , स जसवंत बत्रा, गुरविंदर सिंह कालडा ,स दलजीत कोचर , स रविन्द्र सिंह सेठी,डा सवर्ण जीत सिंह गुरमीत सिह शन्टी,रमनदीप सेठी,इन्द्र पाल सिंह,हरजस बग्गा,रनदीप सिह बत्रा,डा एम पी सिंह चावला, भाई साहब भाई परविन्द्र सिंह मुख सेवादार गुरूद्वारा संत भागमल जी,स तरण जीत सिंह बग्गा,स मोनू बत्रा स इन्द्र जीत खालसा,स हरचरण सिह बेदी,स चरण सिंह बेदी,स पुनीत धीर,स सुप्रीत सिंह चावला, स चरणजीत सिंह चरण,स साहब सिंह,,रिंकु खालसा,गुरविंदर सिंह बजाज,इन्द्र पाल सिह हरमन,राजवीर सिंह बत्रा,गुरतेज सिंह आदि सेवादार मौजूद रहे।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago