रेत से भरी बैल बुग्गी देखकर बेसहारा सांड का पारा हुआ हाई
गंगोह: गंगोह के अतिवस्त बाजार शिव चौक पर सुबह को रेत से भरी बैल बुग्गी को देखकर बेसहारा सांड का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। जिससे उसने बुग्गी में जुड़े बैल को टक्कर मार कर नीचे गिरा दिया। वही पर बुग्गी स्वामी ने भी भाग कर जान बचाई। बैल भी किसी तरह बुग्गी से निकलकर भाग खड़ा हुआ।सांड ने काफी घंटे तक गदर काटा। जिससे आने जाने वाले लोगों ने अपना रास्ता तक बदल दिया।और फिर लोगों ने उसके ऊपर थोड़ा पानी डाला तो वह भाग खड़ा हुआ। लोगों ने बताया कि रेत की बुग्गी में जुड़े बैल को देखकर वह हमला कर देता है। जिससे लोग भी डर जाते हैं।वही पर ग्राम नूरखेड़ी में भी काफी बेसहारा सांड़ घूम रहे हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीण सुबोध कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है।लेकिन अभी तक प्रशासन ने सांडों को पकड़कर गौशाला नही भिजवाया हैं।राहगीरों ने बेसहारा सांडों को गौशाला भिजवाने की मांग की है।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…