जनपद स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में एस. आर. पब्लिक स्कूल की छात्रा तनिष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर मारी बाजी
आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, सहारनपुर में जनपद स्तर पर आयोजित मैराथन में पुरस्कार जीतने के बाद जनपद स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में एस. आर. पब्लिक स्कूल की छात्रा तनिष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर मारी बाजी।
सहारनपुर: अल्पाइन पब्लिक स्कूल, सहारनपुर में शनिवार 25 नवंबर को अंतःजनपदीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। *जिसमे जिले भर के 35 स्कूलों जैसे एथिनिया, सेंट मैरी एकेडमी, पाइन वुड स्कूल, लॉर्ड महावीरा, रेनबो, ज्ञान कलश इंटरनेशनल, स्प्रिंग बेल्स, डीपीएस, आशा मॉडर्न स्कूल मेन ब्रांच, चंद्रनगर , आदि स्कूलों के बच्चो ने भाग लिया था।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 8 की तनिष्का सुपुत्री श्री कुलदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में एस. आर. पब्लिक स्कूल से तानी धीमान, तनिष्का चौहान, अरायना कौशिक, मुस्कान, आरुषि, दीपांशी, छवि परमार, सना, शौर्य गर्ग, अनुभव चौधरी, अनुष्का सैनी और अनुष्का यादव ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
तनिष्का की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन के साथ साथ समस्त शिक्षकगणों ने भी हर्ष जताया और बधाई दी।
तनिष्का की इस उपलब्धि में कला शिक्षिका श्रीमती सोनू एवं श्रीमती कंचन का विशेष योगदान रहा। जिनके कुशल दिशानिर्देशन में तनिष्का ने यह उपलब्धि प्राप्त की।
इस अवसर पर स्कूल प्रशासन द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन, स्कूल परिसर में किया गया।
जिसमें स्कूल मैनेजर श्री ललित कुमार शर्मा जी ने तनिष्का, श्रीमती सोनू एवं श्रीमती कंचन और तनिष्का को नकद प्रोत्साहन राशि दे कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन श्री अनिल कुमार शर्मा, स्कूल कोऑर्डिनेटर श्री योगेश भारद्वाज, स्कूल प्रिंसिपल श्री हरीश शर्मा भी उपस्थित रहे।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…