इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन प्रभाग द्वारा पोषण हेतु गोद लिए गए क्षय मरीजों को सिविल अस्पताल रुड़की में वितरित की गई निक्षय पोषण किट

निक्षय पोषण किट वितरित।

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन प्रभाग द्वारा पोषण हेतु गोद लिए गए क्षय मरीजों को सिविल अस्पताल रुड़की में किट वितरण किया गया। इस दौरान लंढौरा स्टेशन इंचार्ज कमलेश राय जी ने कहा कि इंडियन ऑयल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के टी बी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए वचनबद्ध है पूर्व में भी जनपद हरिद्वार के 304 टी बी मरीजों को इंडियन ऑयल द्वारा गोद लिया गया था जिसमें से 91% मरीजों को टी बी मुक्त किया गया कार्यक्रम में सी. एम. एस. रुड़की बेस अस्पताल डॉक्टर संजय कंसल ने कहा कि इंडियन ऑयल द्वारा क्षय मरीजों को गोद लिया जाना सराहनीय कदम है व अन्य कॉरपोरेट को भी इसी क्रम में आगे आकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के टी बी मुक्त भारत के सपने को साकार करने में मदद करनी चाहिए । इंडियन ऑयल से आशीष वर्मा ने बताया की पूर्व में भी इंडियन ऑयल द्वारा दी गई पोषण किट ने मरीजों को टी. बी . रोग हराने में बहुत सहायता प्रदान की है व इंडियन ऑयल द्वारा दोबारा मरीज को गोद लिए जाने की सराहना की । एस. टी. एस. टी. बी. कार्यक्रम रुड़की आशीष कुमार द्वारा बताया गया कि इंडियन ऑयल के क्षय रोगियों को गोद लेने के कदम को देखते हुए अन्य कॉर्पोरेट द्वारा भी क्षय रोगियों को गोद लिया जा रहा है वह विभाग को मरीजो को क्षय रोग मुक्त करने में अत्यंत सहायता मिल रही है ।कार्यक्रम में कार्यदाई संस्था रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान हरिद्वार की अध्यक्षा कनिका शर्मा, शाहनवाज, आदि ने परतिभाग किया व विशेष सहयोग दिया।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago