मंगलौर :- बसपा से हाजी सरबत करीम के बेटे मोंटी ने उपचुनाव में ठोकी ताल, कि जनसभा , बसपा से लड़ सकते है मंगलौर उपचुनाव

रिपोर्ट, अनिल सैनी, ब्यूरो

मंगलौर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है पिछले दिनों बीएसपी का दामन छोड़कर मंगलौर नगर पालिका के चेयरमैन रहे हाजी दिलशाद व उनके भाई डॉक्टर शमशाद कांग्रेस में शामिल हो गए है । मंगलौर विधानसभा में बसपा से विधायक रहे हाजी सरवत करीम अंसारी के देहांत के बाद मंगलौर विधानसभा सीट खाली हो चुकी है। उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने पहले ही काजी निजामुद्दीन को उपचुनाव में प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया है। तो वही बसपा से हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र मोंटी को चुनावी मैदान में उतरने घोषणा की गई है।

जबकि भाजपा ने उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी को मंगलौर विधानसभा में उतारने के लिए मंथन करने में जुटी हुई है। हालाकि मंगलौर उपचुनाव को लेकर अभी कोई फैसला प्रदेश सरकार ने नही लिया है। लोकसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव कराए जाने की चर्चा की जा रही है। हालाकि मंगलौर विधानसभा सीट पर अभी तक भाजपा अपनी जीत दर्ज नही करा पाई है। इस उपचुनाव में भाजपा अपनी सीट का सुखा पन दूर करने के लिए मजबूत उम्मीदवार उतारकर इस सीट पर भाजपा का परचम लहराने में कोई कमी नही छोड़ेगी। मंगलौर विधानसभा सीट पर शुरू से ही बसपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के उम्मीदवार के बीच ही हार जीत के परिणाम निकले है। लेकिन इस बार बसपा के कद्दावर नेता में शुमार हाजी सरवत करीम अंसारी के देहांत के बाद भाजपा इस सीट को जीतने के लिए भरपूर कोशिश करेगी। हाजी सरवत करीम अंसारी के देहांत के बाद बसपा ने युवा नेता को प्रत्याशी के रूप में घोषित किया है। तो वही समर्थको ने भी इस बार बसपा की झोली में ही इस सीट को डालने की उम्मीद जताई है। इस मौके पर जुनैद उर्फ जोनी,आमिर, एडवोकेट संजीव वर्मा,राजु शर्मा,मुन्ना,जमशेद,काजी खालिद,देवराज,प्रमोद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago