मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंडावली गांव के निवासी अमित कुमार उर्फ मोनू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान उनके परिवार से ग्राम पंचायत मंडावली से ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा गया था, जिसके चलते परिणाम स्वरूप उनको हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पंचायत चुनाव जीतने वाला पक्ष हमेशा से ही अमित उर्फ मोनू के परिवार के साथ रंजिश रखता रहा है , वहीं अमित कुमार उर्फ मोनू का आरोप है कि 21 जुलाई 2024 को वह अपने भाई संजीव के साथ अपने ढाबे पर मौजूद थे , उसी दौरान आरोपी हथियारों लाठी डंडों सहित ढाबे पर पहुंचे और दोनों भाईयो के साथ गाली गलौच करने लगे, इस दौरान पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने मार पिटाई भी शुरू कर दी । जिसको लेकर पीड़ित ने ग्राम प्रधान पति संजय और अनिल, सुनील, महाराज, मुकुल निवासी मंडावली के खिलाफ मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की मांग की है । वहीं मंगलौर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, पूरे प्रकरण की जांच जारी है, जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…
जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…
हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…
जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल,…
उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…