*एपीएस कंपनी के कार्यलय पर काम करने वाले युवक ने पेश की ईमानदारी की मिशाल*

आज के दौर में जहां एक रुपए के लिए भी लोगों को ईमान डगमगा जाता है वहीं मंगलौर की मंडावली में स्थित एपीएस कंपनी के कार्यलय पर काम करने वाले एक युवक ने इमानदारी की मिसाल पेश की है। दरसल कावड़ यात्रा के दौरान कुछ कावडियो ने एपीएस कंपनी के कार्यलय पर विश्राम किया था, विश्राम उपरांत कावड़िए गंगाजल लेकर वहां से निकल गए लेकिन उन कावड़ियो को पर्स वहीं पर छूट गया , जिसमे 1100 रुपए नगद और आधार कार्ड सहित अन्य कागजात भी थे । लेकिन एपीएस कंपनी के कार्यलय पर काम करने वाले युवक नरेंद्र कुमार को यह पर्स मिल गया । पर्स मिलने की बात नरेंद्र कुमार ने एपीएस कंपनी के प्रतिनिधि अशोक कुमार को बताई तो वहीं पर्स में मौजूद ड्राइविंग लाइसेंस पर एक मोबाइल नंबर लिखा मिला, मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क किया गया तो । उनका पर्स एपीएस कंपनी के कार्यलय पर होने की बात कही गई । बृहस्पतिवार को वह अपना पर्स लेने एपीएस कंपनी के कार्यलय पर पहुंचा, युवक द्वारा बताया गया कि हाथरस के सात निवासी कावड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगा जल लेकर निकले थे, तो रास्ते में उन्होंने एपीएस कंपनी के कार्यलय पर विश्राम किया था । वहीं अपना पर्स और कागजात पाकर युवक ने एपीएस कंपनी के प्रतिनिधि और वहां काम कर रहे कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago