उत्तराखंड

नारसन में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने महिला स्वयं सहायता समूहों को दिए सीसीएल लोन, महिलाओं की आजीविका में होगी वृद्धि

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

मंगलौर। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह को सीसीएल कैश क्रेडिट लिमिट का लाभ देने के लिए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा नारसन में एक मेगा सीसीएल कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप में नारसन विकासखंड के 21 स्वयं सहायता समूह की सीसीएल स्वीकृत किया गया जिसमें 21 समूहों के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें बैंक ने एक करोड़ 26 लाख रुपए के लोन सेंशन किए गए है जिसमे से बैंक ने 31 लाख 50 हजार रुपए आज बैंक ने स्वयं सहायता समूहों को ट्रांसफर कर दिए है इसके अलावा बैंक अधिकारियों द्वारा सभी महिलाओं को समूह के सीसीएल के उपयोग की जानकारी दी गई।

डे-एन आर एल एम के ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रशांत सिंह द्वारा महिलाओं को सीसीएल से आवश्यकता के अनुसार धनराशि निकालकर उपयोग करते समय से निकाली गई राशि को वापस करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने महिलाओं को बताया कि उनको जो भी आजीविका गतिविधि करनी है, उसमें उनको यदि प्रशिक्षण की आवश्यकता है, तो वे बताएं, उनके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सीसीएल से घबराने की आवश्यकता नहीं है, केवल उसका सही तरीके से उपयोग करने के बारे में सभी को जागरुक होना चाहिए।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago