उत्तराखंड

स्वच्छता के प्रति जागरूकता और गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को लेकर मनाया गया स्वच्छता दिवस

02 अक्टूबर 2024 को हरिद्वार जिला मुख्यालय के विकास भवन परिसर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाना था।

आईटीसी के सहयोग से आयोजित इस सफाई अभियान का नेतृत्व परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री कैलाश नाथ तिवारी ने किया। इसमें एनआरएलएम से जिला मिशन प्रबंधक नलिनित घिल्डियाल और ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना से जुड़े श्री अमित सिंह (यंग प्रोफेशनल), काम सिंह (स०प्र०), वीरेंद्र सिंह (स०प्र०) और डीआरडीए के शुशील शर्मा, रूपेश दत्त, नवीन नौटियाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य उद्यान अधिकारी और स्वजल परियोजना से चंद्रमणि त्रिपाठी जैसे अधिकारी भी इस अभियान में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत विकास भवन परिसर की सफाई से हुई, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की। इस अभियान का उद्देश्य न केवल परिसर की सफाई करना था, बल्कि सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और यह संदेश देना था कि स्वच्छता हमारी व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस आयोजन ने महात्मा गांधी के स्वच्छता से जुड़े विचारों को सम्मानित करते हुए सभी को प्रेरित किया कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण हमारे निरंतर प्रयासों से ही संभव है।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago