उत्तराखंड

ग्रामीण उधम वेग वृद्धि परियोजना / ग्रामोत्थान योजना के अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना के तत्वाधान में चारा उत्पादन एवं साइलेज मेकिंग पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

रुड़की। ग्रामीण उधम वेग वृद्धि परियोजना / ग्रामोत्थान योजना के अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना के तत्वाधान में चारा उत्पादन एवं साइलेज मेकिंग पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामोत्थान परियोजना संजय सक्सेना के निर्देशानुसार “मुलदासपुर माजरा CLF” द्वारा डेयरी वैल्यू चेन के चयन के बाद पशुपालक महिला किसानों के लिए दो दिवसीय चारा उत्पादन एवं साइलेज मेकिंग पर आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को चारा उत्पादन की नवीनतम पद्धतियों से परिचित कराना था, जिससे वे अपने पशुओं के लिए पौष्टिक और उच्च गुणवत्ता वाला चारा उत्पादन कर सकें।

प्रशिक्षण के प्रथम दिन (07 अक्टूबर 2024) को अनुज कुमार (सहायक विस्तार – कृषि एवं पशुपालन) मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित थे। CLF के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस प्रशिक्षण में कुल 23 प्रगतिशील पशुपालक किसानों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु रहें –

1. चारा उत्पादन क्या है? इसकी आवश्यकता और उद्देश्य: चारा उत्पादन पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण कृषि गतिविधि है, जिसमें पौष्टिक हरे चारे की खेती पर जोर दिया गया।

2. प्रमुख चारा उत्पादन फसलें: नेपियर घास, मक्का, ज्वार, बाजरा, जौ, और बरसीम जैसी फसलों पर चर्चा की गई।

3. चारा उत्पादन की नई पद्धतियां: इसमें भूमि की तैयारी, बीज चयन, बुआई, सिंचाई, निराई, और खाद-उर्वरक के उचित उपयोग पर विशेष जानकारी दी गई।

4. प्रमुख चारा उत्पादन फसले: हरा चारा बेफलीदार और फलीदार प्रकार का होता है। इसमें नेपियर हाथी घास, गिनी घास जैसी किस्मों पर चर्चा की गई।

5. CSA आधारित चारा उत्पादन फसलों की कृषि पद्धति: जलवायु परिवर्तन के अनुकूल तकनीक अपनाकर चारा उत्पादन को टिकाऊ और लाभकारी बनाने पर जोर दिया गया।

6. चारा उत्पादन की समस्याएं: इनमें मौसम की अनिश्चितता, मिट्टी की गुणवत्ता, पानी की कमी, कीट और रोग, बीज की कमी, जलवायु परिवर्तन आदि शामिल हैं।

7. चारा उत्पादन गतिविधि हेतु रीप परियोजना का सहयोग: रीप परियोजना के तहत संकुल स्तरीय फेडरेशन की मांगानुसार 80% परियोजना सहयोग और 20% लाभार्थी योगदान के साथ चारा बीज उपलब्ध कराया जाता है।

8. हरे चारे का रखरखाव: हरे चारे को सुखाना, पैकिंग, कुलिंग, फ्रीजिंग, साइलेज बनाना और नमी को नियंत्रित रखना आदि तरीकों से चारे को सुरक्षित रखा जा सकता है।

9. साइलेज निर्माण

10. चारा संरक्षण

वही इस बारे में जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम “ग्रामोत्थान योजना” के तहत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और पशुधन उत्पादन में वृद्धि के लिए सहायक सिद्ध होगा।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago