उत्तराखंड

भगवानपुर विकासखंड में फॉर्म और नॉन-फार्म उद्यमों की स्थापना हेतु जिला स्तर पर लाभार्थियों के बैंक ऋण दस्तावेजों की समीक्षा संपन्न

रिपोर्ट – अनिल सैनी।

हरीद्वार। मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर विकासखंड में फॉर्म और नॉन-फार्म आधारित उद्यमों की स्थापना प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में हरिद्वार जिला परियोजना प्रबंधक (ग्रामोत्थान परियोजना) ने 15 लाभार्थियों के बैंक ऋण दस्तावेजों की हरिद्वार कार्यालय में समीक्षा की। इस समीक्षा का उद्देश्य लाभार्थियों की पात्रता सुनिश्चित करना था ताकि उन्हें परियोजना की सहायता राशि प्रदान की जा सके और उनके व्यवसाय को सफलतापूर्वक स्थापित किया जा सके।

चयनित लाभार्थियों में से 8 लोग बकरी पालन, 6 लोग मधुमक्खी पालन (बी कीपिंग), और 1 व्यक्ति प्रोविजन स्टोर (नॉन-फार्म एंटरप्राइज) के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। जिला परियोजना प्रबंधक ने लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके व्यवसायों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और उन्हें व्यवसाय को और अधिक कुशलता से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने, और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। फॉर्म और नॉन-फार्म एंटरप्राइजेज के इस विकास से स्थानीय उद्यमियों को न केवल आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी, बल्कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक स्थिरता और विकास का भी मार्ग प्रशस्त होगा।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago