उत्तराखंड

मंगलौर में एक बार फिर सक्रिय हुए भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना, लोगों का जाना हाल

भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना ने हरियाणा चुनाव के बाद अब मंगलौर का रुख करना शुरू कर दिया है, करतार भड़ाना लगातार मंगलौर मंगलौर की जनता के बीच पहुंचने लगे है । दरअसल करतार सिंह भड़ाना मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ चुके है हालांकि उनको बहुत कम मतों से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिर भी करतार सिंह भड़ाना लगातार मंगलौर वासियों के बीच पहुंच रहे है वहीं उनके पुत्र मनमोहन भड़ाना ने हरियाणा की समालखा सीट पर हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की है । वहीं हरियाणा में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब मंगलौर की जनता की सेवा में लग गए है । वहीं हरियाणा चुनाव के बाद एक बार फिर करतार सिंह भड़ाना मंगलौर में सक्रिय नजर आ रहे है । सोमवार को करतार सिंह भड़ाना मंगलौर में एपीएस कंपनी के कार्यालय पहुंचे, जहां पर लोगों द्वारा करतार सिंह भड़ाना का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया । वहीं करतार सिंह भड़ाना ने भी क्षेत्रवासियों का हाल चाल जाना, वहीं इस मौके पर मौजूद क्षेत्रवासियों ने हरियाणा की समालखा विधानसभा सीट करतार सिंह भड़ाना के सुपुत्र की मनमोहन भड़ाना की जीत की बधाई दी । इस दौरान करतार सिंह भड़ाना ने अपने पुत्र की जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि समालखा की तरह ही मंगलौर में कमल खिलाने की आवश्यकता है, जिससे क्षेत्र के विकास में गति आ सके । वहीं उन्होंने मंगलौर के मतदाताओं का एक बार फिर धन्यवाद किया। इस मौके पर अजीत चौधरी, सुधीर चौधरी, शीशु प्रधान, राजीव राणा, उशेषपाल, जोधसिंह, राजदेव, गगनदीप, टोनी वर्मा, सोनू धीमान, रोबिन पंवार, मीरा कपिल, जमीर हसन, सुदेश चौधरी, हरिओम शर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

anilkumar

Recent Posts

*आत्मनिर्भर – ऑर्गेनिक गुलाल तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हरिद्वार के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं*

रंगों के त्यौहार होली के आते ही हरिद्वार की आत्मनिर्भर महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के…

4 weeks ago

मंगलौर में भाजपा से स्थानीय को मिलेगा मौका ? या अबकी बार फिर उतरेगा पैराशूट प्रत्याशी

ब्यूरो रिपोर्ट। मंगलौर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधानसभा…

4 weeks ago

*हरिद्वार में निजी सहभागिता को नई दिशा — मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण सम्पन्न*

जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता (Private Partnership) फार्म बेस्ड के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा…

4 weeks ago

*सीडीओ की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित*

हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना…

1 month ago

*ग्रामीण उद्यमों को गति देने की दिशा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि*

उत्तराखंड राज्य में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान–रीप) के अंतर्गत MSP (मल्टी स्टेकहोल्डर…

1 month ago