उत्तराखंड

उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने निगम में हो रही प्राइवेट एजेंसी के द्वारा चालक/परिचालक भर्ती प्रक्रिया का जताया विरोध, दी आंदोलन की चेतावनी

देहरादून, ( अनिल सैनी ) ।

उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा बाहरी एजेंसी के माध्यम से चालक परिचालको की भर्ती करने पर उत्तराखंड रोडवेज एंप्लाइज यूनियन में भारी रोष है उत्तराखंड रोड़वेज एंप्लाइज यूनियन ने कहा है कि यदि वाहरी एजेंसी से भर्ती प्रक्रिया बंद नहीं हुई तो दिनांक 29.8.22 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सभी शाखाओं में किया जाएगा।

आपको बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा वर्तमान में चालक और परिचालक के रिक्त पदों को भरने के लिए रुड़की की एक प्राइवेट एजेंसी को काम दिया गया है इस एजेंसी के मालिक द्वारा दिनांक 13.08.2022 से ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है हालांकि इस प्राइवेट एजेंसी के द्वारा बनाई गई फार्म भरने की वेबसाइट मैं काफी दिक्कत राज्य के युवाओं को आ रही है क्योंकि सभी कागजात अपलोड करने के लिए जैसे ही वेबसाइट को खोला जाता है तो वेबसाइट अंडर मेंटेनेंस दिखाता है।

सोमवार को ही उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम में हो रही भर्ती प्रक्रिया को प्राइवेट एजेंसी से कराने के विरोध में पत्र देकर अपना असंतोष जताया था आज मंगलवार को उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री रवि नंदन कुमार द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय के श्रीयुत प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर उत्तराखंड परिवहन विभाग में हो रही चालक और परिचालक की भर्ती को प्राइवेट एजेंसी द्वारा ना करके संविदा पर भर्ती करने को कहा गया है तथा निगम में पहले से ही कार्यरत सभी चालक और परिचालकों को स्थाई करने के लिए भी कहा गया है।
उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री रवि नंदन कुमार ने कहा है कि यदि दिनांक 28.8.2022 तक उत्तराखंड परिवहन निगम इस भर्ती को संविदा स्तर पर नहीं करती तो मजबूरन उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन अगले दिन पूरे उत्तराखंड में 1 दिन का कार्य बहिष्कार करेगी जिसका आर्थिक नुकसान उत्तराखंड परिवहन विभाग को झेलना पड़ेगा रविनंदन कुमार ने उत्तराखंड परिवहन विभाग को चेतावनी देते हुए यह भी कहा है कि अगर यूनियन के किसी भी सदस्य या पदाधिकारी का उत्पीड़न निगम द्वारा किया गया तो यह आंदोलन अनिश्चित काल होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी उत्तराखंड परिवहन निगम की होगी।

anilkumar

Recent Posts

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र ने नीलेश्वरी, मीठी गंगा एफपीओ एव उन्नति एंटरप्राइज के उत्पादों को एमेज़ोन पर किया लॉन्च

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत नीलेश्वरी माता एफपीओ, मीठी गंगा एफपीओ और अन्य व्यक्तिगत उद्यमियों…

7 days ago

*भगवानपुर, हरिद्वार में सीएमटीसी सेंटर का निरीक्षण एवं उद्घाटन*

  भगवानपुर, हरिद्वार स्थित कम्युनिटी मैनेज ट्रेनिंग सेंटर (CMTC) का निरीक्षण एवं उदघाटन मुख्य अतिथि…

2 weeks ago

*77वें गणतंत्र दिवस पर राजकीय सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिक सम्मानित*

हरिद्वार। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद हरिद्वार के पुलिस लाइन मैदान में…

2 weeks ago

*लक्सर ब्लॉक में स्वरोजगार की नई पहल: दोना-पत्तल एवं पेपर कप निर्माण इकाई का शुभारंभ*

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के लक्सर विकासखंड…

1 month ago